Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

नेहरु युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से धनेश्वरी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सैंज में आजीविका मार्गदर्शन और आजीविका परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम सत्र फ़तेह सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल ने लिया।

जिसमें उन्होंने युवाओं को बताया कि उन्हें किस प्रकार आजीविका के अवसर प्राप्त हो सकते है और साथ ही उन्होंने नई शिक्षा निति के बारे भी युवाओं को अवगत करवाया।

कार्यक्रम का द्वितीय सत्र प्रेम नाथ प्रिंसिपल ओद्योगिक प्रशिक्षण संसथान सैंज द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने ITI द्वारा करवाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी और साथ ITI के बाद किस प्रकार अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते है इसके बारे में बताया।

प्रेम नाथ ने बताया कि ITI या कोई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम करने के बाद प्रशिक्षु को एक बार किसी कंपनी में कार्य अवश्य करना चाहिए जिस से कि उन्हें अपना स्वरोजगार शुरू करने में आसानी रहती है और उन्हें कार्य करने का पूर्ण ज्ञान हो जाता है। कार्यक्रम में तहसीलदार सैंज हीरा चंद नलवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

तहसीलदार द्वारा अपने अनुभव युवाओं के समक्ष साँझा किये और युवाओं को बताया कि वह किस प्रकार पढ़ाई कर के अच्छे पद पर पहुंच सकते है।

कार्यक्रम में पूर्व समाज सेवी राकेश कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने नेहरु युवा केंद्र के बारे में जानकारी दी और साथ ही नेहरु युवा केंद्र कुल्लू द्वारा चलाये जाने बाले जागरूकता कर्यक्रम के बारे भी जागरूक किया।

पूर्व समाज सेवी राकेश कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्तित सभी स्रोत व्यक्तियों का कुल्वी टोपी पहना कर स्वागत किया और साथ ही सभी का कर्यक्रम में पधारने हेतु धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में शाठ शार्नु युवक मंडल गोरान शारण के सचिव हुकम राम तथा युवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!