कुल्लू टूडे
बिलासपुर/एचआर शर्मा
पशुपालन विभाग द्वारा नलवाडी मेले में करवाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में 17 मार्च को बैल पूजन से शुरुआत की जाएगी।
यह जानकारी पशु स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर के एसबीओ डॉक्टर रविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि 18 मार्च को पशुपालन विभाग द्वारा गाय और भैंसो की विभिन्न नस्लों के सर्वश्रेष्ठ पशुओं का चयन किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार मेले में सिर्फ दुधारू गाय एवं भैंस और बछड़ियों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
उन्होंने पशु पालकों से भी अनुरोध करते हुए कहा है कि वह मेले में गाभन और दूध नहीं देने वाले पशुओं को नहीं लाए।
उन्होंने बताया कि इस बार मेले में 6 माह के बछड़े एवं बछड़ी और भैंस के बच्चे की रैली करवाई जाएगी और इनमे से सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा की 19 मार्च को बैलों तथा भेड़ बकरियों के विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पशुओं का चयन किया जाएगा।
20 मार्च विभाग द्वारा चयनित विभिन्न श्रेणियों प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे सर्वश्रेष्ठ चयनित पशुओं के मालिकों को सम्मानित किया जाएगा। विभाग द्वारा पशुओं के चारे और पानी की व्यवस्था भी कर दी गई है।
उन्होंने पशुपालकों से निवेदन करते हुए कहा है कि प्रतियोगिता वाले दिन पशुओं का पंजीकरण सुबह 10 से 11 बजे तक सुनिश्चित करें।
