Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

भारत की राजनीति में अलग सा माहौल बन गया है और लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा।

इस समय भ से भाजपा भ से भ्रष्टाचार और भ से भगोड़ों का शासन देश में चल रहा है। यह बात कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता एडवोकेट तेजस्वी शर्मा ने बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि हिडन वर्ग की रिपोर्ट भारत की आर्थिकी के लिए खतरनाक विषय लेकर आई है। और वर्तमान में मोदी सरकार जाति धर्म के मुद्दों पर राजनीति करके गरीबों और बेरोजगारों को तथा आम जनता को लूटने की नीति बनाते हुए खुला नाच कर रही है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में “हम अडानी के हैं कौन” विषय को लेकर भाजपा से प्रश्न पूछ रही है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से कांग्रेस पार्टी का सीधा सवाल है कि डिफेंस, पोर्ट, एयरपोर्ट यह सारी सुविधाएं सरकार के पास होनी चाहिए। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से एक व्यक्ति को इसका संचालन सौंपा जा रहा है जो कि आने वाले समय में देश की सुरक्षा को खतरा बना है।

उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्ष पहले किसी भी सूची में ना आने वाला व्यक्ति आज अमीरों की सूची में नंबर तीन पर कैसे पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि इस बात का जवाब भी भाजपा द्वारा नहीं दिया जा रहा कि अडानी की कंपनी में अरबों रुपए का घोटाला हुआ उसका क्या कारण रहा।

उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेस का नेता इस बारे में प्रश्न पूछता है उसके पीछे ईडी तथा सीबीआई लगा दी जाती है।

इस समय एसबीआई और एलआईसी जैसे सरकारी प्रकरणों में अरबों रुपए के घोटाले हुए हैं। जिसमें देश के 40 करोड़ के लगभग लोग खून के आंसू रो रहे हैं और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं और पूरी तरह से अदानी को बचाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूछना चाहती है कि देश के महत्वपूर्ण प्रकरणों को बेचने का अधिकार नरेंद्र मोदी को किसने दिया।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो नरेंद्र मोदी चीन का बहिष्कार करने की बात कहते हैं। लेकिन दूसरी और अडानी के माध्यम से चीन के साथ व्यापार में प्यार की पींगे बढ़ा रहे हैं जिसमें आम जनता को परेशानी हो रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है इस बात का जवाब भी भाजपा से कांग्रेस मांगती है।

पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शरण ठाकुर तथा युवा नेता एडवोकेट स्वतंत्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!