Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

एनएचपीसी के पार्बती-III पावर स्टेशन द्वारा 23 फरवरी, 2023 को परियोजना प्रभावित क्षेत्र की लारजी पंचायत में आयुष, कुल्लू के सौजन्य से एक नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन पावर स्टेशन के समूह महाप्रबंधक (सिविल) कोमल कुमार ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उन्होनें उपस्थित सभी स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य के प्रति स्वयं सचेत रहने का संदेश दिया और सभी के स्वस्थ्य का कामना की।

इसके साथ ही उन्होनें आयुष, कुल्लू से आई आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. आलीशा तथा उनकी टीम का भी आभार प्रकट किया।

इस कैंप में लगभग 140 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी और दवाएँ दी गयी।

पार्बती-III पावर स्टेशन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्दु गोयल व डॉ. वीपी सिंह, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मरीजों की जांच की।

इस अवसर पर लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू राम तथा पावर स्टेशन की ओर से कबिराज नायक, महाप्रबंधक (विद्युत), जीटीएस राजू, वरिष्ठ प्रबन्धक (मा. सं.) सहित एनएचपीसी के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों नें इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की बहुत सराहना की तथा एनएचपीसी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!