Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में बालाराम वर्मा ग्राम पंचायत बग्गी के निवासी द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी शिमला को दान की गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बालाराम वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों की सामाजिक सरोकार के मुद्दों से जुड़ने की सराहना की और रेडक्रॉस जैसे पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

शिवम प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों से रेडक्रॉस की गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने पर बल दिया, जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों का उत्थान हो एवं मानवता की सेवा संभव हो सके।

इस अवसर पर उप प्रधान ग्राम पंचायत बग्गी देशराज एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी शिमला बलबीर सिंह जिल्टा उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!