कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के गसौड़ में सड़क किनारे खड़ी कार के पास एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार गत शाम जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के अंतर्गत एनएच मंडी शिमला सड़क पर गसौड़ में एक व्यक्ति सड़क साइड अपनी गाड़ी कार के पास मृत अवस्था में पाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति ठेकेदारी का काम करता था।
मृतक के बेटे के अनुसार करीब चार दिन पहले इसका पिता चूड़धार सिरमौर में मंदिर में कार न0 HP 28B 7543 में गये थे।
बेटे के अनुसार इसका पिता शराब पीने का आदी है। पिछले कल दिन के समय इसके पिता ने इसे फोन करके बताया कि यह गसौड़ के पास है और गाड़ी चलाने के लिए आ जाओ।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रामलाल ने पुरा दिन अपनी कार में शराब पीता हुआ देखा गया। जिसके शरीर पर कोई चोट के निशान न पाये गये। मृत्यु पर कोई सन्देह न पाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम करवाने हेतु जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है।
पुलिस द्वारा धारा 174 Cr.P.C के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।
मृतक की पहचान राम लाल पुत्र दुर्गा दास गांव बैरी डा0 बरांग त0 सरकाघाट जि0 मण्डी व उम्र 52 साल के तौर पर हुई है।
