charas
Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू, आनी

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस की टीम ने 2 अलग – अलग मामलों में
3 किलो 530 ग्राम चरस सहित 4 तस्करों को धर दबोचा है

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ब्रो ओर थाना पतलीकुहल के अंतर्गत चरस की खेप के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे की खेप कहां से खरीदी गई ओर कहां पहुंचाई जानी थी इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पहले मामला बीती रात उस दौरान सामने आया जब ब्रो पुलिस की टीम शटलधार के समीप चिलानाला में नाका पर मौजूद थी।

उसी दौरान सामने से एक गाड़ी एचपी 92 – 2681 आई जिसे पुलिस द्वारा जांच के लिए रोका गया लेकिन पुलिस को देखते ही कार में सवार लोग घबरा गए।

पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 2 किलो 728 ग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर कार में सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया

साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार गाड़ी चालक कामराज (33) पुत्र ताराचंद निवासी अरसू, दिनेश कुमार (24) पुत्र तेजराम निवासी सुमा डाकघर अरसू और कमलेश ठाकुर (21) पुत्र चरणदस निवासी बारी, डाकघर अरसू तहसील आनी जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में पतलीकुहल थाना में तैनात पुलिस दल ने गश्त के दौरान कुमारहट्टी मोड़ के समीप गिरधारी लाल (46) पुत्र लुदर चंद निवासी बड़ई रा ग्रां डाकघर रमन जिला कुल्लू के कब्जे से 802 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी तरह का नशा करने और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जिपंस नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति किसी भी तरह के नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!