Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एक जीप के सतलुज नदी में गिरने का मामला सामने आया है। जिसमें 2 युवक नदी में बह गए हैं

मिली जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर के घुमारवीं थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्यावर के अधीन टोल प्लाजा मल्यावर के पास फोरलेन से जा रही एक जीप सतलुज नदी में गिर गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय 2 युवक जीप के सवार थे। जो अभी भी लापता हैं। और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों युवक जीप सहित नदी के तेज बहाब में बह गए हैं।

डीएसपी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ घुमारवीं रजनीश ठाकुर अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे, और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी में भे युवकों की तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि आशीष राणा सुपुत्र जय सिंह निवासी गांव मल्यावर उम्र करीब 30 साल व राजेश कुमार पुत्र रोशनलाल गांव मल्यावर उम्र करीब 25 साल के जीप के सहित सतलुज नदी में बह जाने की सूचना है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!