कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला में स्थानीय बस अड्डे पर एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि इस हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एस पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला से नांगनी रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस का चालक बस को मोड़ रहा था। इसी दौरान मां बेटा बस की चपेट में आ गए। जिसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया और उसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
महिला की पहचान प्रेमबाई वर्मा पत्नी ब्रहरमन वर्मा निवासी छत्तीसगढ़ के तौर पर हुई है। मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
