कुल्लू टूडे
बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
भले ही सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की मध्यस्था से ट्रक आपरेटरों के बीच माल भाडे को लेकर चला सीमेंट ढुलाई गतिरोध थम गया है।
लेकिन अभी बीडीटीएस के आपरेटरों में तकरार बरकरार है। जो मंगलवार को बरमाणा में बीडीटीएस कार्यकारिणी की बैठक में देखने को मिला।
इस बैठक के दौरान मौजूदा बीडीटीएस कार्यकारिणी से नाराज ट्रक आपरेटर काफी संख्या में बाहर बैठे रहे।
उन्होंने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। कम रेट ट्रांसपोर्टरों के लिए मान्य नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ हुया है। उन्होंने कहा कि आपरेटरों को तय किए गए फार्मुले के तहत ढुलाई रेट 12.04 रूपए मिलना चाहिए था। यह बात सभा के प्रधान राकेश ठाकुर ने स्वयं सरकार की थी।
बीडीटएस के पूर्व प्रधान जीत राम गौतम, ध्यान सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, कश्मीर सिंह चंदेल, बालकराम कपिल, रामकुमार शर्मा, सुभाष कपल्स, रतन लाल ठाकुर ने सरकार की मध्यस्था में होने वाली बैठक में अडानी समूह से लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए ही फैसला लेने की मांग रखी थी।
उन्होंने इस मुददे पर वर्तमान बीडीटीएस प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जब अल्टाटैरक में ट्रक आपरेटरों को 10.71 रूपये माल भाडा मिल रहा है। यह माल भाडा अंबूजा दाडलाघाट व बीडीटीएस के आपरेटरों को भी मिलना चाहिए था। उन्हे इससे वंचित रखा गया।
उन्होंने कहा कि अगर ट्रक आपरेटर इस निर्णय से सहमत है। तो इससे पीछे हट जाएंगे।
