Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कालाघट संपर्क मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने क मामला सामने आया है। इस हादसे में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंदलाल लोक निर्माण विभाग के सराहां मंडल में चालक के पद पर कार्यरत था। नंदलाल ड्यूटी के बाद अपनी कार में सवार होकर घर की ओर जा रहा था।

इस दौरान जैसे ही वह हलटी कालाघट रोड के पास पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि स्थानीय लोगों ने कार के खाई में गिरने के बाद उसे कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक नंदलाल की मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नंदलाल निवासी जिला सोलन के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!