Spread the love

महिला से 1 किलो 989 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तारकुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को 1 किलो 989 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू में विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा समय समय पर नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में लगातार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम अलग अलग जगह पर रेड करके, नाकाबंदी करके, आरोपियों की धरपकड़ कर रही है ।। इसी कड़ी के दौरान पिछले कल विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा पतलीकुहल क्षेत्र में एक गुप्त सूचना मिलने पर, एक महिला को चरस के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि विशेष अन्वेषण शाखा की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला चरस की खेप लेकर कहीं डिलीवरी करने जा रही है। पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महिला को रंगे हाथ चरस के साथ पकड़ लिया आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिंगला देवी पत्नी स्व. दुर्गा राम, गाँव रियाडामला , डा- पँग्रां, त०- मनाली, ज़िला कुल्लू ,उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!