कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू के छरूडू में पिछले माह पूर्व प्रधान दंपति पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने मंगलवार को 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कायस की पूर्व प्रधान युमा देवी तथा उसके पति परसराम पर 25 अगस्त 2021 को हुये कातिलाना हमले में 2 और आरोपियों रुम सिंह पुत्र उदय राम निवासी अम्बेडकर नगर बड़ा भूईन डा0 भून्तर जिला कुल्लू, उम्र 37 साल तथा इन्द्र देव पुत्र हिरा लाल गांव सिलंग डा0 खड़ीहार तह0 व जिला कुल्लू उम्र 37 साल को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि ये दोनों आरोपी शुरू से ही पुलिस के रडार पर थे व इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, इस बीच दोनों आरोपियों ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगा दी जिस पर माननीय हाईकोर्ट ने इन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी, माननीय उच्च न्यायालय में याचिका पर तीन बार सुनवाई हुई, कुल्लू पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायलय में अपना पक्ष मजबूती से रखने पर आज उच्च न्यायलय ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिस पर दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि कल इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस केस में अभी तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 7 अभी ज्यूडिशल कस्टडी में कुल्लू जेल में है। आज गिरफ्तार के साथ दो आरोपी पुलिस कस्टडी में है।
उन्होंने बताया कि मृतक परसराम जो कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन था जिसकी पिछले कल 13-09-2021 को मृत्यु हो गई है।
उन्होंने बताया कि पीजीआई चण्डीगढ़ मे मृतक परस राम का आज पोस्टमोर्टम करवाया गया है तथा पोस्टमार्टम करवाने के उपरान्त मृतक परस राम के शव को अन्तिम दाह संस्कार हेतू परिजनों को सौंप दिया है। केस में आगे की जाँच जारी है।

