Spread the love

कुल्लू टूडे

किन्नौर

कर्नल शाहवाल सनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 जनवरी 2023 को राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला में आयोजित भारतीय थल सेना भर्ती के अग्निवीरों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्त्तीर्ण उम्मदीवारों का उनके रोल नम्बर के आगे दर्शायी गई तिथियों के अनुसार 2 फरवरी से 6 फरवरी, 2023 तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में दस्तावेजिकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जी.डी ट्रेड के रोल नम्बर 140002 से 140304 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 2 फरवरी, 140306 से 140614 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 3 फरवरी, 140615 से 141009 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 04 फरवरी तथा 141014 से 141277 के कुल 60 अभ्यर्थियों, अग्निवीर टेक ट्रेड के रोल नम्बर 175001 से 175011 कुल 8 अभ्यर्थियों, अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवीं) ट्रेड के रोल नम्बर 225002 से 225008 कुल 5 अभ्यर्थी, अग्निवीर ट्रेडसमेन (आठवीं) ट्रेड के रोल नम्बर 250012 तथा अग्निवीर लिपिक/एस.के.टी ट्रेड के रोल नम्बर 200003 से 200024 कुल 9 अभ्यर्थियों का 6 फरवरी, 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में दस्तावेजिकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थी उनके रोल नम्बर के आगे दर्शायी गई तिथि को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में प्रातः 9 बजे अपने मूल दस्तावेज (दसवीं एवं बारहवी पास की अंकतालिका, मूल निवास स्थाई प्रमाण पत्र और डोगरा जाति प्रमाण पत्र केवल नायब तहसीलदार/तहसीलदार व एस. डी. एम. (सी) द्वारा हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र पत्र जो कि समूह के अंदर का देना चाहिये, 12 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो 21 वर्ष से कम उम्मीदवार अपने अविवाहित प्रमाण पत्र, एन. सी. सी/खेलकूद प्रमाण पत्र यदि हो तो तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!