Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में तीन फरवरी से पांच फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की पेसापालो प्रतियोगिता के तहत सीनियर व जूनियर महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। संघ की ओर से एक व दो फरवरी को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर की टीम चयन होगा।

यह प्रशिक्षण पेसापालो के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी प्रकाश ठाकुर, मुबई से विनोद व अंकित द्धारा दिया जाएगा व दो फरवरी सायं तीन बजे हिमाचल की टीम का चयन किया जाएगा।

मंगलवारों को पत्रकारों को संबोधित करते हुए आल इंडिया पेसापालो संघ के मुख्य प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश पेसापालो संघ के महासचिव डीसी शर्मा ने कहा कि तीन व पांच फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 19 व अंडर 12 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे।

जिनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान झारखंड व पश्चिम बंगाल सहित तीन अन्य राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इसके साथ ही पेसापालो का फेडरेशन कप भी आयोजित होगा। जिसमें पूरे देश की बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के आयोजन में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। इस आयोजन समिति में महिलाओं को अधिक संख्या में प्रतिनिधित्व दिया है।

वहीं, पेसापालो संघ की ओर से इस आयोजन में हिम विकास महिला मंडल हरडी कोठी को सौंपा गया है। जबकि तकनीकी मार्गदर्शन पेसापालो फेडरेशन आफ इंडिया का होगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पेसापालो संघ की ओर से इस प्रतियोगिता के समापन पर समाज सेवा, शिक्षा व खेल क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें अजय ठाकुर, अरूण गौतम, स्नेह लता मुख्य रूप से शामिल है। इस अवसर पर पेसापालो संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!