कुल्लू टूडे
आनी
जिला कुल्लू की आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत आते निरमंड उपमंडल के तहत ब्रो में पुलिस ने 4 लोगों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम को ब्रो पुलिस थाने की टीम ब्रो में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि यश ठाकुर के मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक कमरे में 4 लोग जुआ खेलते धर दबोचा। आरोपियों की पहचान काहन सिंह, रामकृष्ण, नीमा राम और रिंकू के के तौर पर हुई है।
डीएसपी आनी रवींद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रो में 4 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
