Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की सुंदरनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को 812 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने मनाली – चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस यहना से गुजरने वाले सभी वाहनों की चैकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस जो मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। पुलिस चैकिंग के लिए बस को रोका तो उसमें सवार व्यक्ति से 812 ग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनदीप दहिया उम्र 32 साल निवासी गांव रोहना डाकखाना व तहसील खखोदा जिला सोनीपत हरियाणा के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!