कुल्लू टूडे
ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के नवाबी में बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में ट्रक के नीचे कुचलने से मां बेटे की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला के भभौर गांव निवासी कनेर सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने आए थे। और मंगलवार सुबह माथा टेक कर अपनी मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान लाठियानी – उना सड़क पर नवाबी के पास करनैल सिंह की मोटरसाइकिल अचानक स्किड हो गई। करनैल सिंह मोटरसाइकिल के साथ एक तरफ गिर गया। जबकि उसकी पत्नी व बेटा सड़क में जा गिरे।
इसी दौरान बंगाणा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आने से दोनों मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान स्वर्ण कौर पत्नी करनैल सिंह उम्र 23 साल व वंशप्रीत पुत्र करनैल सिंह उम्र 6 साल निवासी भभौर गांव पटियाला पंजाब के तौर पर हुई है।
