Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

प्रदेश में सबसे ठंडे क्षेत्र स्पीति के काजा माइनस 20 डिग्री तापमान में जल शक्ति विभाग के कर्मी पानी मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। पेयजल स्त्रोत से पाइप के माध्यम से पानी मुहैया करवाया जा रहा है । हर दिन पाइप जाम हो रही है पाइप को बहाल करने के लिए कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

मंगलवार सुबह भी पाइप कई जगह से जम गई थी। कर्मियों ने आग सहारा लेकर पानी की आपूर्ति बहाल की है।

हालांकि स्पीति में तापमान माइनस 20 के आसपास चल रहा है। फिर भी जल शक्ति विभाग के कर्मियों के हौंसले और हिम्मत के चलते पानी की आपूर्ति हो पा रही है।

एसडीओ बुद्धि चंद के नेतृत्व में कर्मी थुप्तन, सोनम, सुनील, हिशे डोलमा ने पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने सभी कर्मियों के कार्य को सराहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में भी जल शक्ति विभाग के कर्मियों और एक्सइन मनोज नेगी के कार्य की तारीफ की है और भविष्य में इसी तरह जज्बे से कार्य करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!