कुल्लू टूडे
ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में फर्जी आयुष्मान कार्ड बना कर लोगों को ऐंठने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस द्वारा पकड़े गए 69 फर्जी आयुष्मान कार्डों पर फर्जी आई लगाई गई है।
डीएसपी विजिलेंस डीसी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में सबूतों के आधार पर एक निजी अस्पताल पर मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं यह मामले की विस्तार से जांच के बाद ही खुलासा होगा।
