कुल्लू टूडे
केलांग
जिला मुख्यालय केलंग के जनजातीय संग्रहालय सभागार में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया।
इसका आयोजन महिला एवं वाल विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से किया गया।
उपमंडलाधिकारी केलंग प्रिया नागटा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में षिरकत की।
प्रिया नागटा ने इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर बेटियों को बराबर का दर्जा देने और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने करने के लिए कार्य किये जाने चाहिए।
प्रिया नागटा ने यह भी कहा कि बालिकाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये समय समय पर कार्यशालाएं आयोजित करने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व उन्होनें उपस्थित अभिभावकों और बालिकाओं को समान अधिकार दिलाने की शपथ दिलाई।
इससे पूर्व जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा0 हीरा नन्द ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कि हम सभी को बालिका दिवस के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त ओर आत्म निर्भर बनाने की दिषा में कारगर कदम उठाने चाहिये ताकि लैंगिक समानता को बढ़ावा मिल सके।
उन्होनें इस दौरान बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठषाला केलंग व प्राथमिक पाठषाला केलंग की छात्राओं तथा आंबनबाड़ी केन्द्र के बच्चों ने सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
प्रिया नागटा ने इस अवसर पर सांस्कृृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली छा़त्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कुन्दन शर्मा, लोअर व अप्पर महिला मंडलों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
