कुल्लू टूडे
नाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन स्थित ऐतिहासिक चैगान मैदान में आगामी 26 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा
वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी चैगान मैदान सराबोर रहेगा।
नाहन के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आजकल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रियाज कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान करेंगे।
विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगेे।
