कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत एसआईयू टीम ने 2 युवकों को घागस में 2.86 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम बिलासपुर की ओर से घागस में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार आई। जिसे पुलिस की ओर से चेकिंग के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे।
वहीं, पुलिस टीम को देखकर यह युवक अचानक ही घबरा गए। जिसके चलते संदेह के आधार पर जब पुलिस की ओर से इन युवकों की चेकिंग ली गई।
वहीं, कार को भी चैक किया गया तो चिट्टा बरामद हुआ। जिसके चलते पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
