कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
चंडीगढ़ -मनाली हाइवे पर जिले के लगट बरमाणा में स्थित भारत बिटिया फाउंडेशन कार्यालय में रविवार को समाज सेवी उदय तिवारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर सैलून का शुंभारंभ किया।
भारत बिटिया फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने बताया कि इस तरह से खोले गए इस सलून में अन्याय से पीड़ित महिला व बेटियों आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी है।
सीमा संख्यान की मीडिया से हुई बातचीत के दौरान बताया कि इस संस्था ने पिछले वर्ष भी ऐसी असहाय लड़कियां और महिलाओं को जो समाज में कई गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रही थी, उनके लिए पत्तल और डुन्ने की मशीन लगाई थी।
जिसके परिणाम आज कारगर सिद्ध हो रहे है। उन्होंने बताया कि महिलाओं व असहाय को आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य ही भारत बिटिया फाउंडेशन संस्था का लक्ष्य है।
बिटिया फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो ऐसे असहाय परिवारों की मदद के लिए एक फरिश्ते से कम नहीं है।
समाज के प्रति अग्रसर और महिला सशक्तिकरण को लेकर निस्वार्थ भाव से सेवा प्रस्तुत कर बिटिया फाउंडेशन एक मिसाल कायम कर रही है।
ये संस्था न सिर्फ अपनों द्वारा सताई गई महिलाओं को बल्कि गरीब बेसहारा बच्चों को भी सशक्त बना रही है। बिटिया फाउंडेशन आज की तारीख में गरीब तबके की महिलाओं और बच्चियों के लिए भी वरदान साबित हो रही है।
लघट में खोला गया यह यूनिसेक्स सैलून हेयर ट्रीटमेंट, नेल एक्सटेंशन, मेकअप, मेहंदी और स्किन ट्रीटमेंट आदि कई सुविधा से लैस होगा।
इस संस्था में अलग-अलग शिफ्ट में महिलाओं और बच्चियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। तकरीबन 200 महिलाओं और लड़कियों को बिटिया फाउंडेशन प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है।
फाउंडेशन द्वारा महिलाओं और बच्चियों को मॉडर्न टेक्निक से यूनिसेक्स सैलून में हेयर ट्रीटमेंट, नेल एक्सटेंशन, मेकअप मेहंदी और स्किन ट्रीटमेंट के टिप्स देकर ट्रेंड किया जाएगा।
इस अवसर पर महंत रवि गिरी जी महाराज जुंगा आखाड़ा, मंडी अध्यक्ष पल्लवी ठाकुर व उपाध्यक्षा मीनू शर्मा उपस्थित रहे।
