Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिमला जिला की निवासी जिज्ञासा बहल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष अपने स्टार्ट-अप के अंतर्गत गृह सज्जा एवं जीवनशैली से सम्बंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया।

इन सभी उत्पादों का निर्माण कुल्लू पट्टी पर आधारित है जो आधुनिकता और परम्परा का अनूठा सम्मिश्रण है।

मुख्यमंत्री ने जिज्ञासा बहल के प्रयासों की सराहना करते हुए इन उत्पादों के प्रति गहरी रूचि दिखाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हस्तशिल्प परम्परा को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण पर विशेष बल दे रही है।

मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर तथा प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!