chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार एक 21 वर्षीय युवक को 11.42 ग्राम चिट्टे सहित धर दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस के एसआईयू की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धनदेव पुत्र पीरु राम उम्र 21 साल गांव दौहन्दी डाकघर नागचला तहसील बल्ह जिला मंडी के कब्जा से 11.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!