Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

ऊना पुलिस द्वारा जिले में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए नाका लगा रखा था और हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान रामपुर की तरफ से आ रहे नशा तस्कर ने पुलिस का नाका देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी और नाका तोड़ते हुए डीएसपी अंकित शर्मा की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया।

लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर कार चालक को काबू कर लिया।

लेकिन इस हादसे में डीएसपी हेड क्वार्टर का गनमैन घायल हो गया। पुलिस ने जब कार चालक की तलाशी ली तो उसके पास 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी उना प्रवीण धीमान जानकारी देते हुए बताया कि नाका तोड़कर एक कार चालक फरार हो रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और उसके पास सीता बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि नाका तोड़कर जाते हुए कार चालक के डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारने और गनमैन को जख्मी करने वाले मामले की भी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!