Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के तहत आने वाले शिलाई में 17 साल के नाबालिग द्वारा 8 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग और पीड़ित मासूम एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिलाई के एक गांव में बुधवार शाम को बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर शौचालय में ले गया और वहां पर उसके साथ दुराचार किया।

इस वारदात के बाद जब बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची को उसके मां-बाप शिलाई अस्पताल ले गए जहां उसका मेडिकल कराया गया। परिजनों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में छानबीन जारी रही है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!