Spread the love

कुल्लू टूडे

रामपुर

लुहरी-सैंज सड़क मार्ग पर सैंज नाला में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लगभग पांच बजे के आसपास कार एचपी 26बी-2777 मेें तीन लोग अपने काम से जा रहे थे। कि अचानक उनकी कार सैंज नाला के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जोगिंदर सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शिगरचा निचार, किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो अन्य लोग जितेंद्र कुमार व ईश्वर सिंह घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डीएसी चंद्रशेखर कायथ रामपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!