Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी केे पधर उपमंडल के घटयाण गांव में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। जिसमें लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं इस अग्निकांड से पांच परिवारों का आशियाना छिन गया।

मिली जानकारी के अनुसार पधर उपमंडल के तहत घटयाण गांव के रूप लाल, प्रेम सिंह, देवी सिंह, भीम सिंह व राजेंद्र कुमार के संयुक्त मकान में बीती रात लगभग 9 बजे अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि उस समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। जैसे ही परिवार वालों को आग लगने का पता चला तो उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकल पाए।

हालांकि आग लगने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की। लेकिन वह आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो पाए। देखते ही देखते रिवार के सामने पूरा घर धू-धू करके राख हो गया।

इस अग्निकांड में प्रभावित परिवार पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा पाए। इस अग्निकांड में पांचों परिवार का लगभग 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन व सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं राजस्व महकमे के कर्मचारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!