Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति के पावन अवसर पर बधाई दी है।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि लोहड़ी का यह त्यौहार सभी बुराईयों को समाप्त कर प्रदेशवासियों के जीवन में प्रसन्नता एवं बेहतर स्वास्थ्य लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों को लोहड़ी की बधाई दी।

उन्होंने आशा जताई कि सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे उत्सव अनुदान से बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान आएगी और उनकी लोहड़ी भी विशेष बनेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव जहां एक ओर परिजनों के साथ खुशियां सांझा करने का अवसर प्रदान करते हैं वहीं इनसे आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार उत्सव एवं खुशियों के साथ-साथ नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!