Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता चिट्टा माफिया को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों पर दवाब बनाने में लगे हुए है।

उन्होंने कहा कि जिन चिट्टा तस्करों ने विस चुनावों में भाजपा विधायक के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। उन्हीं चिट्टा तस्करों ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हमलावर चिट्टा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि पुलिस कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने यहां पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत रात्रि चिट्टा तस्करों ने हमला कर पुलिस कर्मचारी को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ठाकुर ने कहा कि चुनावों के समय एक तरफ भाजपा नेता समाज को चिट्टे से मुक्त करने के लिए भाषण देते रहे। चिट्टा तस्करों के साथ चुनाव प्रचार करते रहे।

इन चिट्टा तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी के पुत्र के साथ फोटो तक खिंचवाई है व उनके साथ भी घूमते रहे।

उन्होंने कहा कि यही चिट्टा तस्कर उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे है।

अगर वास्तव में ही भाजपा नेता इस मुददे पर लोगों के साथ हैं तो उन्हे इन चिट्टा तस्करों के खिलाफ अपना वक्तव्य दें व सरकार से कडी कार्रवाई की मांग करें। लेकिन बिलासपुर सदर के भाजपा विधायक ने कोई प्रतिकिया तक व्यक्त नहीं की है।

बल्कि वह चिट्टा तस्करों को छुडाने की मांग पुलिस से कर रहे है। अगर पुलिस ने दो दिन तक इस मामले पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो वह बिलासपुर में धरना प्रदर्शन करेंगे। व तलवाडा में भी प्रभावित ग्रामीणों के साथ रोष व्यक्त करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इन चिट्टा तस्करों के पास देसी कटटे है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले पर कडी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!