Spread the love

कुल्लू टुडे

चंबा

स्वास्थ्य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा मंगलवार को डाइट सरू में राष्ट्रिय नेत्र दान पख़वाडा के उपलक्ष्य में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ करण हितैषी ने की। इस शिविर में डाइट सरू के लगभग 110 जेबीटी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ करण हितैषी ने बताया कि हमारे देश मे लगभग 50 लाख लोग कोरोनियल अंधेपन का शिकार है जिनको नेत्रदान के द्वारा ठीक कर सकते हैं।नेत्रदान की शपथ कोई भी व्यक्ति ले सकता है वशर्ते की नेत्रदान कर्ता किसी भी गंभीर बीमारी जैसे कैंसर रोग, रेबीज,या टेटनस से ग्रसित न हो।

उन्होंने बताया कि नेत्रदान एक महान दान है जिसमें एक व्यक्ति अपनी एक आँख दान करके तीन कोरोनीयल अंधेपन से ग्रसित व्यक्तियों को आँखों की रोशनी तथा दो आँखों के द्वारा छरू व्यक्तियो को रोशनी प्रदान की जा सकती है।अतरू हमें सभी लोगो को नेत्र दान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि आपके मरणोंपरांत कोई आपकी आँखों के द्वारा इस सुंदर संसार को देख सके।

इसके साथ ही डॉ हितैषी ने उपस्थित ट्रेनी को नशे के प्रकार और उनके दुष्प्रभावों तथा इससे बचने के उपाय को विस्तार से बताया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग चंबा की आर से स्वास्थ्य शिक्षका निर्मला ठाकुर,डाइट सरु का स्टाफ व अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!