Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के दियोटसिद्ध में स्थ्ति प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में अब श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से भी दान एवं चढ़ावा दे सकते हैं।
जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देबश्वेता बनिक ने मंगलवार को मंदिर परिसर में डिजिटल सुविधा का शुभारंभ किया।

जिलाधीश ने बताया कि डिजिटल दान के लिए मंदिर परिसर में अलग-अलग स्थानों पर पांच पीओएस मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा मंदिर प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी काफी सुविधा होगी तथा डिजिटल माध्यम से दिए गए दान एवं चढ़ावे की राशि की गिनती की आवश्यकता भी नहीं रहेगी।

जिलाधीश ने सभी श्रद्धालुओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम शशिपाल शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिलाधीश के दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रथम भारतीय रिजर्व वाहिनी के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने दियोटसिद्ध में नुक्कड़ नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किया। जिलाधीश ने इन कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने मंगलवार को ही बड़सर में भी जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!