कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू के दलाशनी गांव में फोन पर ट्रिप्पल तलाक देने का एक मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला एसपी कुल्लू के दरबार पहुंची और शिकायत के बाद एसपी ने महिला थाना को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। लिहाजा, पीड़ित महिला सलमा के बयान पर
महिला थाना कुल्लू में मुस्लिम महिला प्रोटक्शन ऑफ राइट एक्ट की धारा-3 के तहत मामला दर्ज कर पति केक मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पीडित महिला की शिकायत पर पुलिस ने
मामला दर्ज कर लिया है और पति को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में आगामी छानबीन चल रही है जो भी जांच में पहलू सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जबकि पीड़ित महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके
पति ने फोन के माध्यम से उसे ट्रिप्पल तलाक कह दिया, जिसको लेकर वह पुलिस में शिकायत करने पहुंची हैं।
लिहाजा, अब पति को गिरफ्तार किया जा चुका है
जिससे मुझे इंसाफ मिला है।
उन्होंने कहा है कि हमारे समाज में आज भी ट्रिप्पल तलाक जैसी बुराई
प्रचलित है जबकि कानून में ट्रिप्पल तलाक को खत्म कर दिया गया है लेकिन
हमारे समाज में आज भी महिलाओं के लिए यह अभिषाप बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी 8 वर्ष पहले दलाशनी गांव के रफीक से हुई थी। उनकी
6 व 3 वर्ष की दो बेटियां हैं। एक लड़की सलमा के पास है और दूसरी उसके पति
के पास है।
उधर, पीडिता के ससुर का कहना है कि उसकी बहू अपने मायके में रहना चाहती है और वापिस आने के लिए मना करती है। इसके बावजूद भी मेरे बेटे ने एक बार यह कहा था कि अगर तुझे अपने मायके में ही रहना है तो मुझे तलाक दे दे। लेकिन इसका बिना मतलब का मसला बनाया गया है।

