Spread the love

कुल्लू टुडे

ऊना

थ्हमाचल प्रदेश के जिला उना की रक्कड़ कॉलोनी निवासी कर्माे देवी ने कोविड महामारी के दौर में काम के प्रति समर्पण की ऐसी मिसाल पेश की है, जो लंबे वक्त तक याद रखी जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बतौर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात कर्माे देवी ने कोविड महामारी की रोकथाम के लिए छेड़े गए वैक्सीनेशन अभियान में 31 अगस्त 2021 तक अकेले कुल 21,881 कोविड वैक्सीन लगाई हैं।

वैक्सीनेशन अभियान के दौरान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्माे देवी ने 31 अगस्त तक कुल 115 वैक्सीनेशन सत्रों का हिस्सा लिया जिनमें उन्होंने 21,881 लाभार्थियों का टीकाकरण किया है। चार जुलाई को कर्माे देवी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान फिसल कर गिर गई, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। पांच जुलाई को भी वह ड्यूटी पर तैनात रही, लेकिन दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने चार हफ्ते तक आराम की सलाह दी।

कर्माे देवी एक हफ्ते की छुट्टी के बाद काम पर वापस लौट आई। चोट लगने पर जिन दिनों में वह अपने घर पर विश्राम कर सकती थी, उतने दिनों में उन्होंने 4,219 वैक्सीन लगा दिए। यही नहीं 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाए गए विशेष वैक्सीनेशन अभियान में उन्होंने 3340 लाभार्थियों का टीकाकरण किया।

कर्माे देवी कहती हैं ष्काम करके मुझे अच्छा लगता है। आज जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती है, तब सिर्फ वैक्सीनेशन लगवाकर ही हम सभी इस खतरनाक वायरस से बच सकते हैं। जान बचाने में वैक्सीनेशन कारगर है और मुझे खुशी है कि टीकाकरण में मुझे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिला है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुझे भरपूर सहयोग दिया।

जिला ऊना के रक्कड़ कॉलोनी की निवासी कर्माे देवी के पति शिक्षा विभाग से सेवानिवृति हो चुके हैं तथा बेटा निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवार ने भी उन्हें वैक्सीनेशन का काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ अधिकारी भी उनकी कर्तव्य परायणता से प्रभावित हैं।

सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि कर्माे देवी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। पूर्व में जब कोविन पोर्टल में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, उस समय क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना में भीड़ व लाभार्थियों को शांत करना एक बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रही थी। चुनौतीपूर्ण माहौल में कर्माे देवी ने आगे आकर जिस विनम्रता व वाकपटुता से लोगों को नियंत्रित किया, वह बेहद काबिल-ए-तारीफ रहा है और उनके इस गुण से उन्होंने सभी के दिलों में आदरभाव अर्जित किया है। जिला में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में वह एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

वहीं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कर्माे देवी सभी के लिए मिसाल हैं। काम के प्रति उनका जज़्बा सराहनीय है। कोविड काल में उनके प्रयासों की जितनी तारीफ की जाए कम हैं। मेरी ओर से भविष्य के लिए कर्माे देवी को शुभकामनाएं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!