कुल्लू टूडे
मंडी
भले ही हिमाचल पुलिस मानवीय सरोकार में सराहनीय भुमिका निभाती आ रही है। लेकिन खाकी पहने कुछ पुलिस कर्मी खाकी को शर्मसार करने में कतई संकोच नहीं करते हैं।
जिससे हिमाचल पुलिस की शानदार उपलब्धियां भी फीकी पड़ने लगती हैं।
ऐसा ही एक कारनामा मंडी जिला के धर्मपुर थाने में तैनात एक पुलिस कॉंस्टेबल ने किया है। जिससे एक बार फिर खाकी पर दाग लग गया।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिन हरियाणा के करनाल में हिमाचल पुलिस का एक कॉस्टेबल डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक करनाल के एंटी नारकोटिक्स सेल ने हिमाचल पुलिस की वर्दी आरोपी की कार से डेढ़ किलो चरस बरामद की थी।
आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी समखेतर मंडी के रूप में हुई है। उसने चरस की सप्लाई नीलोखेड़ी में दो लोगों को देनी थी।
पंजाब पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने चरस की सप्लाई नीलोखेड़ी में दो लोगों को देनी थी। इसके लिए आरोपी कांस्टेबल ने 20 हजार रुपये एडवांस लिए थे।
पंजाब पुलिस से सूचना मिलने के बाद मंडी एसपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कॉंस्टेबल को निलंबित कर दिया है और साथ में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
