Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के जेईई, एएई डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक कुमार हाउस शिमला में हुई।

इस बैठक में प्रदेश के सभी जोन के अभियंताओं ने भाग लिया। जबकि कुछ अभियंताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में विद्युत मंडल पांवटा साहिब से महेश चौधरी को प्रधान बनाया गया। जबकि किन्नौर के भावा पावर हाउस डिवीजन से मुकेश राठी को महासचिव चुना गया।

इनके अलावा विद्युत मंडल बड़सर से संजीव कौशल को वरिष्ठ उप प्रधान, लारजी पावर हाउस डिवीजन थलौट से तिलक ठाकुर को उप प्रधान चुना गया।

वहीं, पंकज विद्युत मंडल कांगडा को अतिरिक्त महासचिव, वित्त सचिव अजय ठाकुर इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिविजन सोलन, मुख्य आयोजन सचिव ललित कुमार विद्युत मंडल करसोग व प्रकाशन सचिव चंचल सिंह को विद्युत मंडल हमीरपुर चुना गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से भी मुलाकात करके अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।

एसोसिएशन ने वन टाइम सेटलमेंट में डिग्री धारक जेई तथा प्रमोटी जेई (नॉन डिप्लोमा होल्डर) को शामिल करने पर गहरा रोष प्रकट किया।

उन्होंने प्रबंधक वर्ग को डिप्लोमा इंजीनियर के 40 प्रतिशत पदोन्नति कोटे में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने के लिए भी चेताया। साथ ही बिजली बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि इस एक तरफा फैसले को बिना एसोसिएशन में चर्चा किए लागू न किया जाए।

एसोसिएशन ने आने वाले तीन महीनों के अंदर स्थायी कार्यकारिणी के चुनाव का प्रस्ताव भी पारित किया। एसोसिएशन के नव नियुक्त प्रधान महेश चौधरी ने कहा कि वह सभी के सहयोग से एसोसिएशन के जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!