कुल्लू टूडे
आनी
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बीते दिन देव सदन के सभागार में युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक राष्ट्रीय एकता एवं सुदृढ़ता रहा।
कार्यक्रम में एचपीएमसी प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें लोक नृत्य प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं कविता प्रतियोगिता रहे।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे आदर्श युवा मंडल गाड़ का सदस्य रोहित ठाकुर जिला भर में प्रथम रहा।
इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा की जिला भर में रोहित ठाकुर के प्रथम आने से आदर्श युवा गाड़ के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
जिला स्तर में प्रथम आने के बाद अब रोहित ठाकुर का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। रोहित ठाकुर राज्य स्तर पर युवा उत्सव में कुल्लू जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
उन्होंने कहा कि आदर्श युवा मंडल गाड़ के सदस्य आज सामाजिक कार्यो के साथ साथ शैक्षणिक क्षेत्रों में भी अपना नाम रोशन कर रहे है जो सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।
