कुल्लू टूडे
शिमला
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित अनुषिका कला मंच नगवाईं के कलाकारों सुनील कुमार, जीवन, ओम प्रकाश, रमेश, जोगिंदर, डिम्पल, अंजू, वीना ने भलान 1 और भलान 2 में सरकार की विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, हिम केयर, खेत सरंक्षण योजना, एंटी हेल गन, सहारा योजना, शगुन योजना, अटल आशीर्वाद योजना, नशाबंदी करोना स्वच्छता के बारे में। जागरूक किया।
ग्रुप लीडर सुनील कुमार ने बताया कि अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही है और एच आर टी सी की बसों में महिलाओं को 50% किराए में बी राहत दी है।
जिसमें भलान 1 पंचायत की प्रधान कोयला देवी और भलान 2 पंचायत के प्रधान पूर्ण चंद मौजूद रहे।
