कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिन्दी भाषा देश और प्रदेश का गौरव है और इसको बनाए रखने के लिए हम सब सामूहिक प्रयास करते रहे। यह बात प्रदेश भाजपा महासचिव, मुख्यमंत्री राजनीतिक सलाहकार व प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य त्रिलोक जम्वाल ने हिंदी दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा ने विश्व भर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता और सहजता सदैव हम सभी को आकर्षित करती है।
हिन्दी दिवस पर उन्होंने सभी लोगों का अभिनंदन किया ,जिन्होंने हिन्दी भाषा को समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।
