Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमुडा के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के घर पर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कीं। प्रवीण शर्मा का पिछले महीने की 4 तारीख को ऊना जिले के अंब में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक बलबीर चौधरी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!