chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

रामपुर, शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की रामपुर पुलिस ने एक कैंटर चालक को 7.18 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर शाम रामपुर पुलिस की एक टीम चूहाबाग- खनेरी क्षेत्र की तरफ गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस टीम में पेट्रोल पंप के पास पार्क किए कैंटर चालक से गाड़ी के कागजात मांगे। पुलिस को देखकर टैंकर चालक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर केंटर की तलाशी ली तो चालक से 7.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपी की पहचान गुड्डू राम पुत्र ज्ञानचंद गांव रूहा डाकखाना डीगर तहसील आनी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!