कुल्लू टूडे
बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर
घुमारवीं उपमंडल की मल्यावर पंचायत में बन रही नेरचौक किरतपुर फोरलेन की दूसरी सबसे बड़ी टनल के दोनों छोर 7 साल बाद जुड़ गए हैं। जिसको एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने रिमोट बटन दबाकर ब्रेक थ्ररू किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नेरचौक किरतपुर फोरलेन की दूसरे स्थान की टनल है जिसकी कुल लंबाई 1265 मीटर है। दिसंबर के अंत तक इस टनल को लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। कंपनी अधिकारी व कर्मचारियों खुशी से झूम उठे।
इस अवसर पर गाबर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक बरुन चारी ने निर्माणाधीन फोरलेन पर टनलों, पुल, फ्लाईओवर, टारिंग का काम जोरों पर है। परियोजना में बन रही इन टनलों की कुल लंबाई 4.82 किलोमीटर होगी।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इन तीनों टनलों की खुदाई को पूरा कर दोनों छोरों को जुलाई माह तक जोड़ लिया जाएगा। इसके अलावा कीरतपुर से नेरचौक तक 22 बड़े पुलों और 15 छोटे पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरलोग ओम प्रकाश शर्मा, गाबर व हिमालया कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
