कुल्लू टूडे
केलांग
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में ग्रांफू पास एक तेल के टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक तेल टैंकर रोहतांग पास होते हुए केलंग की ओर जा रहा था। कि ग्रांफू के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। टैंकर में 5 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला जबकि लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश चल रही है। पुलिस ने हादसे में घायल हुए चारों लोगों को उपचार के लिए सिसु अस्पताल में भर्ती करवाया।
एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रांफू के पास एक तेल टैंकर के खाई में गिरने की सूचना मिली है।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में राजेंद्र रोके उम्र 25 साल, सुशील रोके उम्र 22 साल, राम बहादुर खड़का उम्र 51 साल व रामबहादुर उम्र 20 साल सभी नेपाल के रहने वाले हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक लापता है जिसकी तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हुआ हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
