Spread the love

कुल्लू टूडे

काजा

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड और सेकी के संयुक्त रूप से 2 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी रंगरिक गांव में वीरवार को की गई।

इस मौके पर एसडीएम काजा गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस पॉवर प्लांट पर अनुमानित लागत करीब 20 करोड़ खर्च होगी।

इसके साथ ही 1 मेगावाट ऑवर का बैटरी बैक अप भी होगा। यहां से उत्पादित होने वाली विद्युत का कनेक्शन ग्रिड से रहेगा। इस प्लांट का कार्य अक्तूबर2022 तक पूरा हो जाएगा। प्लांट में 3700 मॉड्यूल लगेंगे।

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि इस सोलर पावर प्लांट के लगने से बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। जहां स्थानीय लोगों को फायदा होगा वहीं टूरिस्टों को सर्दियों में होटल होम स्टे में बेहतर सुविधाएं मिल पाएगी।

स्पिति घाटी में जल्द ही बिजली आपूर्ति का समस्या का समाधान इस सोलर प्लांट के लगने से हो जाएगा। सर्दियों के दिनों में लोगों बेहतर और निरन्तर विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी। स्पिति घाटी में करीब 4100 के विद्युत कनेक्शन है।

स्पिति में करीब 1.8 मेगावाट की आवश्यकता होती है। वहीं सोलर पावर प्लांट 2 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति करेगा।

इस मौके पर सेकी कंपनी के अधिकारी, एक्सईन मनीष आर्य, टी ए सी सदस्य पालजोर बौद्ध, रंगरीक ग्राम पंचायत की प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!