Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

प्रदेश की जयराम सरकार ने अपने स्तर पर जनता के लिए कोई भी योजना नहीं चलाई है। बल्कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदल कर उन्हें अपनी योजनाएं बताकर सिर्फ श्रेय लेने का काम किया है।

यह बात विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व विधायक और पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

राम लाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा की यह सरकार कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा है कि हर पोलिंग बूथ में कांग्रेसी विचारधारा के लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर करने का काम चला हुआ है।

उन्होंने कहा कि हर पोलिंग बूथ में 10-12 कांग्रेस पार्टी से संबंधित लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर करने का काम किया जा रहा है। ताकि कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो उन्होंने कहा कि भाजपा के यह मंसूबे किसी भी सूरत में पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के इस तरह के हथकंडे से निपटने के लिए सब कमेटियां बनाई जा रही है ताकि भाजपा के इस तरह के षड्यंत्र कामयाब ना हो।

इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया भटियात जिला चंबा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रेमलता ठाकुर सहित कुल्लू कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!