Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वन मंत्री रहे खीमी राम शर्मा के द्वारा कांग्रेस का दामन थामने के बाद कुल्लू में राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई है। जहां भाजपा खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने पर मौन धारण किए हुए हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बांछे खिल गई है।

दिल्ली में गत दिनों भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने कुल्लू पहुंचते ही पत्रकार वार्ता की।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए खीमी राम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। बंजार कांग्रेस में जो बड़े पदाधिकारी हैं उनसे भी बात की। उसके बाद ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव में जाएंगे। चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए मुद्दे बहुत है। महंगाई, बेरोजगारी है। पुरानी पेंशन बहाली का भी मामला है। निश्चित रूप से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। काम करके दिखाएंगे।

कांग्रेस में शामिल होने की बजह पर सवाल पूछे जाने पर खीमी राम शर्मा ने कहा कि मन किया कि यहां जाना है। समय की मांग भी है। जो भी जिम्मेवारी कांग्रेस पार्टी की ओर दी जाएगी। उसको पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम अच्छा करेंगे तो पद अपने आप पीछे पीछे आएंगे।

इस दौरान कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अरूणा ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!