Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के डूघीलग एक कार के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक कार लगघाटी से कुल्लू की ओर आ रही थी। डूघीलग के पास चालक कार पर से नियंत्रित को बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाब कार्य शुरू किया। साथ ही 108 और पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही 108 और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से घायल व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाया। जहां से उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया।

मृतक की पहचान सुशील ठाकुर पुत्र बालकृष्ण उम्र 25 साल गांव भालठा तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान सुंदर सिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 36 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!