कुल्लू टूडे
मंडी
मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने जोगिंद्रनगर में 2 व्यक्तियों को 2 किलो 20 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने मंगलवार देर शाम घटासनी – झटिंगरी मार्ग पर नाका लगाया था।
इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी को चैकिंग कनलिये रोका। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति घबरा गए। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 2 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गकडी में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
उन्होंने बताया कि चरस के मुख्य तस्कर को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सुनील दत्त उम्र 34 साल गांव नैहरे तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा व आनंद उम्र 32 साल गांव पपलोह तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
